Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीजल के रेट बढ़ने के कारण भी किसानों में भारी रोष- चौधरी संजीव तोमर

रोहाना। भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक सभा गांव आखलौर में मांगेराम शर्मा के आवास पर हुई जहां भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों की समस्याओं को सुना और किसानों ने बताया की गांव से होकर जाने वाली सड़कें जो कस्बो और शहरों से जोड़ती है उनकी बहुत ही हालत खराब है

और डीजल के रेट बढ़ने के कारण भी किसानों में भारी रोष है दूसरी ओर जो बिजली की दरे महंगी हो गई है उन्होंने भी किसान की कमर तोड़ने का काम किया है और इस करोनो जैसी महामारी में यहां की जनता को भारत सरकार की मदद कि आवश्यकता है

और ऐसी में स्थिति में ६ महीने की स्कूल फीस ६ महीने का बिजली बिल और ६ महीने के सभी प्रकार के लोन बैंक के सभी प्रकार के लोन माफ किया जाए चौधरी संजीव तोमर ने बताया है की १७ जुलाई को भारतीय किसान यूनियन तोमर ने पुलिस उत्पीड़न को लेकर के प्रेस वार्ता की थी

और उस प्रेस वार्ता में ३० जुलाई को एसएसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन के लिए आगाज किया था लेकिन ऐसे एलआईयू कोतवाल के माध्यम से २३ जुलाई को भारतीय किसानों की तोमर की एक वार्ता एसएसपी से कराई गई थी

जिसमें उन्होंने संगठन की सभी बाते सुनकर आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी समस्या का किया जाएगा। इसलिए ३० जुलाई का धरना प्रदर्शन फ़िलहाल स्थगित किया जाता है इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रभारी राजवीर सिंह, योगेश शमा,र् नवीन त्यागी, सत्य पाल त्यागी, रामपाल त्यागी, राजेंद्र शर्मा प्रह्लाद आदि मौजूद रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 13 =