वैश्विक

ईडी ने जब्त किया आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीएमडी चंदा कोचर का घर

वीडियोकॉन घूस मामले में बर्खास्त हुई आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीएमडी चंदा कोचर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत चंदा और उनके पति दीपक कोचर के घर को जब्त कर लिया है।

 

इसके साथ ही पति के 78 करोड़ रुपये के शेयर भी जब्त किए गए हैं। कोचर दंपत्ति के पास फिलहाल 900 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इसमें से सौ करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है।Related Image

कुल संपत्ति में चंदा कोचर का दक्षिण मुंबई में अपार्टमेंट, शेयर और अन्य स्कीम में निवेश, बैंक खाते व पति की कंपनी न्यूपावर रिन्यूएबल्स का ऑफिस शामिल है। ईडी ने शुक्रवार के दिन कुर्की की कार्रवाई को शुरू कर दिया है।चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से भी एजेंसी ने कई बार पूछताछ की थी।

फिलहाल कोर्ट ने राजीव के खिलाफ लुकआउट नोटिस को हटाने और सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी है। ईडी ने 1875 करोड़ रुपये के इस घोटाले में बैंक के सीईओ पद से हटाई जा चुकी चंदा और उनके पति दीपक कोचर से मई 2019 में भी सवाल किए थे और उनके बयान दर्ज किए थे।

(AU वेबसाइट से धन्यवाद के साथ)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + eleven =