24 को रोजगार मेले का आयोजन-नौकरी का मौका
जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आई0टी0आई0 , मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में दिनांक 24-9-2019 को एक रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर राजकीय आई0टी0आई0 परिसर निकट सुजडू चुंगी मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है ।
उक्त मेले में दिल्ली एनसीआर की कम्पनियॉं प्रतिभाग करेगी। जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई0टी0आई0, डिप्लोमा आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए सेल्स एक्जीक्यूटिव, एच0आर0 एक्जीक्यूटिव आदि पदों के लिए साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन यूजर आई0डी0 द्वारा अपना आवेदन कर मेले में शामिल हो सकेंगे।
रोजगार मेला की आई डी 2225 है। एस0एस0सी0आई0 सिक्योरटी गार्ड हेतु कम्पनी द्वारा 250 रूपये प्रोस्पेक्टस फॉर्म शुल्क एवं चयनित अभ्यर्थी एक माह की ट्रेनिंग, किट एवं रहना खाना का शुल्क 9500 रूपये है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई0डी0 खोलकर “आवेदित नौकरियां” पर क्लिक कर जनपद मुजफ्फरनगर की “विज्ञापित रिक्तियों” को देखे इसके पश्चात “आवेदन करे” पर क्लिक करे तत्पश्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे ।
किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । उक्त दिनांक 24-9-2019 को अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, पहचान पत्र आदि प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, छह रिज्यूम, फोटो और सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड सहित साक्षात्कार हेतु प्रातः 10ः00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर राजकीय आई0टी0आई0 परिसर निकट सुजडू चुंगी मुजफ्फरनगर में उपस्थित हो। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
