फिल्मी चक्कर

इमरान हाशमी ने शेयर किया नया फिटनेस पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने  अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इमरान की ये तस्वीर जिमनास्टिक ट्रेनिंग के दौरान की है. इमरान इस वक्त अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर रहे हैं. तस्वीर में 42 साल के एक्टर अपने जिम में कसरत कर रहे हैं.

इमरान हाशमी को काले रंग के आउटफिट में देखा जा सकता है. वह हाथ में डंबल लेकर हाथ का वर्कआउट करते हैं. तस्वीर में इमरान अपनी रिप्ड बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर देखकर लगता है कि इमरान हाशमी अब अपने टारगेट के काफी करीब हैं जिसका वह लक्ष्य बना रहे हैं.

इमरान हाशमी ने तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “बस एक और आर्म्स डे.” इंटरनेट पर इमरान हाशमी की नई तस्वीर वायरल हो रही है. लोग उनके इस लुक और ट्रांसफोर्मेनश पर कमेंट कर उनकी तरीफ कर रहे हैं. 

इमरान के फैंस का मानना है कि वह ‘टाइगर जिंदा है’ के सीक्वल के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं, जिसमें वह सलमान खान के खिलाफ विलेन की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. एक फैन ने पोस्ट के कमेंट में लिखा, “आप सलमान खान के लिए नहीं बल्कि आपके लिए टाइगर 3 फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.” एक फैन ने लिखा, “टाइगर टाइगर टाइगर.” कई फैंस ने फायरल वाले इमोजी कमेंट में किए. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =