Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनी, विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने जनसमस्या सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराया तथा अधिनस्थों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।

जनपद के ग्रामीण अंचल सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रो से कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे फरियादियो ने जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह को सौपे गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने नागरिरों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकाशं समस्याओं का समाधान कराने के साथ जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करे ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों/विभाग के कार्यालय के चक्कर न लगाने पडे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + eleven =