Firozabad News: वाहन में बैठा कर लूटपाट करता था गिरोह, पकड़े गये
Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद में आगरा से यात्रियों को वाहन में बैठा कर लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गये 15 हजार रुपये और लूट में प्रयोग करने वाले लोडर वाहन मैक्स पिकअप को सीज कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गये लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व शंकरपुरी निवासी अरविंद यादव को आगरा से लोडर वाहन में बैठा कर उसकी जेब से 16 हजार रुपये और मोबाइल से 9 हजार रुपये लूट लिये थे। जिसकी तहरीर अरविंद ने थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए वाहन में बैठा कर लूटपाट करने वाले गिरोह की धरपकड़ में जुट गई। इस काम में पीड़ित अरविंद की भी मदद ली गई।
शनिवार को लुटेरों का पीछा करते हुए रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने घटना कुबूल कर ली। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से लूटे गये 15 हजार रुपये और लूट में प्रयुक्त करने वाली मैक्स पिकअप लोडर वाहन को सीज कर दिया है।
पकड़े गये आरोपियों ने अपने नाम सफी मोहम्मद निवासी दखा थाना दन्नहार मैनपुरी, मोहम्मद हासिफ निवासी जाटवपुरी थाना रामगढ़, छोटे अली निवासी मुहम्मद नगर कोतवाली मैनपुरी, अवरार निवासी तिसौली विछवा मैनपुरी हाल मोहल्ला पड़ाव शिकोहाबाद, शीलेंद्र निवासी नगला करन सिंह गली नंबर तीन उत्तर और माशूक अली निवासी महम्मूद नगर कोतवाली मैनपुरी बताये हैं।

