फिल्मी चक्कर

31 जुलाई को रिलीज होने वाली है फॉक्स स्टार हिंदी की लूटकेस

फॉक्स स्टार हिंदी की अगली फिल्म ‘लूटकेस’ आने वाले दिनों में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है. फिल्म के ट्रेलर को इसकी गुदगुदाने वाली कहानी के लिए बहुत सराहना मिली है और अब ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

 

 

फिल्म ‘लूटकेस’ को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में कुणाल खेमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, और विजय राज शामिल हैं.

31 जुलाई को अपनी फिल्म की रिलीज से पहले, कुणाल खेमू ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कॉमेडी को कैसे अंजाम दिया जाता है.

कुणाल ने कहा है, ‘कॉमेडी में आप किसके साथ काम कर रहे हैं, ये बेहद मायने रखता है.’ सह-कलाकारों के शानदार अभिनय की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘लुटकेस’ में उन अभूतपूर्व कलाकारों को पेश किया जाएगा, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के साथ सिनेमा में प्रतिभा की एक लहर पैदा कर दी है.

कुणाल खेमू आगामी फिल्म में नायक की भूमिका निभा रहे हैं और दर्शक इससे पहले ‘गोलमाल अगेन’ और ‘गोलमाल 3’ जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों में उनका हुनर देख चुके हैं.

 

 

विजय राज ने भी कई फिल्मों में दर्शकों के सामने कुछ उल्लेखनीय परफॉर्मेंस पेश की है. वहीं, गजराज राव ने दर्शकों को अपनी सबसे हालिया फिल्म ‘बधाई हो’ में शानदार अभिनय से स्तब्ध कर दिया था.

‘लुटकेस’ की सह-कलाकार रसिका दुग्गल को कई बॉलीवुड फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है और रणवीर शौरी भी कई यादगार भूमिकाओं के लिए प्रशंसा बटोर चुके हैं.’

लुटकेस’ राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो और सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. क्या होता है जब एक आदमी को गलती से पैसों से भरा बैग मिल जाता है? 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 13 =