Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी: फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज के में बी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एसडी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा व कॉलेज के निदेशक डॉ अरविंद कुमार ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित की। मां सरस्वती की वंदना बी फार्मा द्वितीय वर्ष की छात्रा आस्था शर्मा ने की।

स्तुति मित्तल, जिशान-अदिति वालिया, प्रतिक्षा त्यागी, सुप्रिया तथा द्वितीय वर्ष के रिया, शिवांगी, अक्षिता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिमांशु शर्मा, बिलाल ने कॉमेडी पेश की। रैंप वॉकिंग में शाहीन-अभिषेक, मोहित-आदिति, अक्षिता-अजय, छवि-नितिन, सुप्रिया-निशांत, शाहनूर-हिमजा पुंडीर ने फैशन के जलवे बिखेरे। मिस्टर फ्रेशर- जिशान राणा, मिस फ्रेशर- अदिति वालिया, मिस क्यूटीपाई- वैष्णवी, मिस्टर एक्टर- शाहनूर

बेस्ट डांसर मेल- अजय शर्मा, बेस्ट डांसर फिमेल- स्तुति मित्तल, मिस ब्यूटी- छवि पंवार, मिस्टर हेंडसम-नितिन चौहान, मिस्टर सिंगर- मोहित, मिस सिंगर- प्रतिक्षा, मिस्टर इनोसेंट-निशांत और मिस इनोसेंट-सुप्रिया गर्ग रहे।

डा अरविंद कुमार ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। संचालन बिलाल-हिमांशु, तरन्नुम-विजुल-निदा आदि ने संयुक्त रूप से किया। डॉ क्षितिज अग्रवाल, डा वैशाली सिंह, विमल कुमार, आसिफ, प्रवीन, ईशान, पल्लवी, गार्गी, राबिया, अतुल, सना, सुबोघ कुमार, सोनू कुमार, विनय कुमार, रोहित, आरिफ, अमित, विपिन, राहुल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk