Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

25 फरवरी को मजिस्ट्रेट को दुकानों की चाबी सौंपेंगे व्यापारी

मुजफ्फरनगर। समस्त नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन सम्बद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक बैठक तुलसी पार्क शिव चौक पर जयेन्द्र प्रकाश की अध्यक्षता एवं भानु प्रताप के संचालन में संपन्न हुई।

सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि 25 फरवरी को सुबह 11ः30 बजे नई मंडी थाने पर सिटी मजिस्ट्रेट को दुकानों की चाबी सौंपी जाएंगी 

चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास के समीप नई मंडी थाने से व्यापारी गिरफ्तारी देंगे। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि 25 तारीख को नगर पालिका मार्केट की सभी 509 दुकानें बंद रहेंगी और सभी व्यापारी 11ः30 बजे चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास से गिरफ्तारी देंगे।

एसडीएम साहब द्वारा एक पत्र के माध्यम से नगरपालिका को अवगत कराया गया कि इस प्रकरण में विपरीत स्थिति के लिए नगरपालिका स्वयं जिम्मेदार होगी 

उन्होंने नगरपालिका को एक सप्ताह का समय दिया था जो पूरा हो चुका है। इस लिए एसडीएम साहब द्वारा भी नगरपालिका के विरुद्ध कार्यवाही बनती है।

इस दौरान बैठक में प्रवीण जैन, वीरेंद्र अरोरा, शिशुकान्त गर्ग, जसप्रीत सिंह, महेंद्र नाथ, राजेंद्र अरोड़ा,धीर सिंह, मोहब्बत त्यागी, अनुज, सुशील कुमार, ओमवीर सिंह, किशन लाल नारंग, प्रतीक अरोड़ा, विजय मदान, राजू, राजेश सैनी, असलम, मोनी, सुनीता तनेजा, देवेंद्र सिंह, विपिन, संजय व जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + eighteen =