उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: तहसील लेखपाल ने रिश्‍वत के बदले सैदपुर हुसैनपुर डीलना निवासी किसान से करवाई घर की पुताई

Ghaziabad News: गांव सैदपुर हुसैनपुर डीलना निवासी किसान सिकंदर के माता पिता की मौत पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर हो गई है. पिता हरवीर सिंह के नाम कृषि भूमि है. वह इसे विरासत के तौर पर अपना नाम दर्ज कराना चाहता था.

इसके लिए दो महीने पहले तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था. उसका आरोप है कि लेखपाल विनोद कुमार प्रथम ने नाम दर्ज करने के बदले दस हजार रुपये देने के लिए कहा. किसान ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया तो लेखपाल ने कहा कि गरीब हो या अमीर, पैसा देना ही पड़ेगा वरना काम नहीं होगा. रिश्‍वत के रुपये न देने की स्थिति में लेखपाल ने सरकारी आवास में पुताई करने का कहा.

सिकंदर कर्ज पर पैसा लेकर पुताई के लिए सामान जुटाया. इसके बाद लेखपाल आवास की पुताई की. इसी बीच लेखपाल का तबादला हो गया. सिकंदर पुताई के बाद लेखपाल के पास पहुंचा तो उसने कह दिया कि अब यह काम वह नहीं कर सकता, नए लेखपाल के पास जाओ. पीडि़त ने मामले की शिकायत एसडीएम मोदीनगर से की.

मामले की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी लेखपाल विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया. एडीएम वित्त विवेक कुमार श्रीवास्तव ने खुद तहसील आकर जांच की. उनकी रिपोर्ट पर एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने यह कार्रवाई की. 

प्रशासन ने तुरंत मामला संज्ञान में लेते हुए लेखपाल को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 2 =