उत्तर प्रदेश

खतौली/Muzaffarnagar Viral News: शराब पीकर घर में बेटियों से ग़लत हरक़त करता था कलयुगी पिता, सरेबाज़ार चप्पल से पिटाई

खतौली /Muzaffarnagar Viral News:  एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवतियां एक व्यक्ति की सरेबाज़ार चप्पल से पिटाई करती नज़र आ रही है। बताया जा रहा है कि ये घटना गुरुवार को खतौली कोतवाली क्षेत्र  स्थित एक बाजार की है।

 सद्दीकनगर निवासी अंसार की बेटियाँ उसकी चप्पल से खुलेआम पिटाई कर रही हैं। उसी दौरान किसी व्यक्ति ने पिटाई की ये वीडियो अपने मोबाईल में क़ैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।दरअसल पिटाई कर रही बहनों का आरोप है कि उनका पिता अंसार उनपर गलत नियत रखता था और शराब पीकर अपनी बेटियों के साथ ग़लत हरक़त करता था।

जिसका विरोध करने पर ये कलयुगी पिता अंसार दो महीने पहले अपने घर से फ़रार हो गया था। बेटियों का आरोप ये भी है की इसके बाद आरोपी पिता अंसार लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों के गलत फोटो अपलोड कर उन पर उल्टी सीधी बातें लिखकर उन्हें बदनाम करता था।

कलयुगी पिता अंसार बाजार में किसी तरह अपनी बेटियों के हत्थे चढ़ गया बस फिर क्या था सरेबाज़ार इन पीड़ित बेटियों ने चप्पल से अपने कलयुगी पिता की जमकर पिटाई कर डाली। उसी दौरान किसी व्यक्ति ने जहां ये घटना अपने मोबाईल में क़ैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी तो वहीं घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ़्तार कर लिया है।

पीड़ित बेटी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में कलयुगी पिता के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित बेटी की माने तो ये हमारे दूसरे पिता है और शराब पीकर घर में बहुत बदतमीजी और छेड़खानी करते है

घर में ये दो महीने से घर से भागे हुए थे आज ये यहाँ से जा रहे थे तो उन्हें किसी ने पकड़वा दिया ये मेरे गंदे फोटो सोशल मीडिया पर डालते है इसलिए आज इनके चप्पल बजाई है जो मेरी शादीशुदा बहनें है उन्हें उनकी नंदो को सबको गंदे गंदे फोटो और ऑडियो भेज रहे है हम 5 बहने है और 3 भाई सबको परेशान करते है हम चाहते है इसे सज़ा मिले।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 6 =