उत्तर प्रदेश

Ghazipur News: शिक्षा माफिया राजेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ एक्शन,3.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Ghazipur News: शिक्षा माफिया राजेन्द्र कुशवाहा की 3.10 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया है. यह संपत्ति नकल माफिया राजेन्द्र की पत्नी और परिजनों के नाम पर थी. पुलिस की ओर से की गई कार्यवाही में 3.10 करोड़ कीमत वाली 4 जमीनों को कुर्क किया गया है. यह कुर्की की कार्यवाही सदर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन में गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत की गई है.

रोहन पी बोत्रे, एसपी, गाजीपुर के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने नकल माफिया राजेन्द्र कुशवाहा और उसके परिजनों की 3.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है. य​ह संपत्ति नकल माफिया की पत्नी और परिजनों के नाम थी. गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत कुर्की की यह कार्यवाही की गई है. जो भूमि कुर्क की गई है वह चंद्रहास कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, चंद्रपाल कुशवाहा और सियाराम यादव के नाम पर थी. ये सभी भूखंड शिक्षा माफिया राजेंद्र, भाई पारस कुशवाहा और महेंद्र कुशवाहा ने खरीदे थे.

गौरतलब है कि राजेन्द्र कुशवाहा पर गैंगेस्टर एक्ट 14(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ है. इस केस में मुख्य आरोपी पारस कुशवाहा है. शिक्षा माफिया पारस कुशवाहा उस समय सुर्खियों में आया था, जब उसके कॉलेज में पॉलीटेक्निक परीक्षा हुई थी. इस परीक्षा के बाद एक ही कमरे में एग्जाम देने वाले छात्र टॉप टेन में आए थे.

पिछले साल हुई टीईटी की परीक्षा में भी उसी के स्कूल से एसटीएफ ने सामूहिक नकल पकड़ी थी. इसके बाद पारस कुशवाहा उसके भाई महेंद्र कुशवाहा और राजेंद्र कुशवाहा सभी के ऊपर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − two =