उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: मासूम छात्र अयान की कार के अंदर दम घुटने से दर्दनाक मौत

Gorakhpur: 5 वर्षीय एक मासूम छात्र की कार के अंदर दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई. कार के अंदर करीब 1 घंटे तक मासूम दम घुटने से छटपटाता रहा लेकिन घर वाले इस बात से अनजान रहे. घरवालों ने जब बच्चे की तलाश शुरू की तो इस घटना की जानकारी उन्हें हुई. मासूम अयान के परिवार वालों ने जब कार को खोला तो उसकी सांस चल रही थी जिसके बाद आनन-फानन में परिवार वाले उसे लेकर हॉस्पिटल गए लेकिन मासूम की जान नहीं बच पाई. इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है.

 घटना 23 जुलाई की सुबह कैंट थाना क्षेत्र के बिलंदपुर की है. रविवार होने की वजह से 5 वर्षीय अयान स्कूल नहीं गया था और वह छत पर जाकर के खेल रहा था तो उसकी मां ने उसे धूप में ना खेलने को कह कर नीचे बुला लिया. जिसके बाद वह मोबाइल से गेम खेलने लगा तभी किसी का फोन आने की वजह से वह मोबाइल देकर दादी के पास जाने की बात कह के घर से निकल गया.

दादी के पास जाते समय उसे कार दिख गई. कार लॉक ना होने की वजह से अयान उसमे बैठ गया. कार में चाइल्ड लॉक होने की वजह से अयान कार में बंद हो गया. जिसके बाद अयान ने बाहर निकलने की हर संभव कोशिश की होगी. जो कार के अंदर देखने से पता चल रहा है. बाद में लोगों को यह भी जानकारी हुई कि कार का हॉर्न भी बजा था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. परिवार वालों को लगा कि कार लेकर बुआ का बेटा कहीं गया हुआ था और वो ही हॉर्न बजा रहा हैं.

कार के शीशे पर हाथ के निशान यह बता रहे हैं कि उसने कार से बाहर निकलने की पूरी ताकत लगाई होगी मगर शीशा बंद होने की वजह से न तो आवाज ही बाहर आई और न ही वो बाहर निकल पाया. इतना ही नहीं है कार खुले आसमान के नीचे खड़ी थी जिससे तेज धूप होने के कारण उसका दम घुट गया था उसने कार के अंदर उल्टी भी की थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eleven =