उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: युवक ने पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को जलाकर कर लिया सुसाइड

Gorakhpur एक युवक की खौफनाक करतूत से इलाके में सनसनी मच गई. दरअसल, युवक ने पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को जलाकर सुसाइड कर लिया. घर से 4 लोगों की डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह को लेकर युवक द्वारा पूरे परिवार का सफाया किए जाने की आशंका जताई जा रही है. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

मामला गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है, जहां शनिवार की देर रात सब्जी विक्रेता, उसकी पत्नी व दो बच्चों की जलने से मौत हो गई. रविवार सुबह कमरे से धुआं उठता देख आसपास के लोग अंदर गए तो चारों का शव एक ही बेड पर पड़ा था. सूचना पर पहुची पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव के लोग पारिवारिक कलह की बात कर रहे हैं. इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच हुआ है.

गौरतलब है कि गांव का इंद्र बहादुर मौर्य सब्जी बेचने का काम करता था. ग्रामीणों का कहना है कि उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था. रविवार की सुबह उनके घर से धुंआ निकल रहा था. अगल बगल के लोगों ने फाटक तोड़कर देखा तो इंद्र बहादुर, पत्नी सुशीला देवी, बेटी चांदनी और बेटा आर्यन का जला हुआ शव एक ही बेड पर पड़ा था. महिला के शरीर पर कई जगह कटने का निशान मिला. आशंका जताई जा रही है कि पत्नी और बच्चियों की हत्या किए जाने के बाद पति ने ही घर में आग लगाई थी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eighteen =