Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बिजली के बिल की दरों एवं डीजल और पेट्रोल के दाम कम करें सरकारः गुलजार अहमद

मुजफ्फरनगर। भाकियू किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार के आदेश अनुसार राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सगीर त्यागी और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार अहमद के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष पंकज ग्रेट और युवा जिला अध्यक्ष आदेश सोम ने तहसील बुढाना में बुढ़ाना एसडीएम साहब को एक ज्ञापन सौंपा

जिसमें जिला अध्यक्ष पंकज ग्रेट जी ने एसडीएम साहब को अवगत कराया की किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए और बढ़ते हुए बिजली के बिल की दरों को कम किया जाए डीजल और पेट्रोल के दाम कम किए जाएं और काली नदी मैं हर वक्त गंदा पानी चलता रहता है

उसी की वजह से उस से सटे हुए गांव का पानी भी दूषित हो चुका है और इतना दूषित हो चुका है की 1 साल के अंदर 20 से 25 लोग कैंसर के बीमार होकर मर जाते हैं तो जिला अध्यक्ष जी ने उस काली नदी को साफ कराने के लिए कहा जिससे कि बीमारी का प्रकोप रुक सके और उन्होंने कहा कि अगर यह हमारी मांगे पूरी ना की गई तो बहुत जल्द किसान सेना अपने साथियों के साथ सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन करेगी।

और वही बुढ़ाना शुगर मिल सोसाइटी के बड़े बाबू के कार्य से खुश होकर भाकीयू किसान सेना के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उनकी प्रशंसा की की किसानों को अगर ऐसे ही किसानों का काम करने वाले अधिकारी मिल जाए

तो किसान कभी परेशान नहीं होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सगीर त्यागी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार अहमद जिला अध्यक्ष पंकज ग्रेड जी युवा जिला अध्यक्ष आदेश सोम जी और जाबिर भाई व बिजेंदर नेताजी वसीम भाई अनुज सोम व और भी कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − six =