Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के उपलक्ष मे निशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार को महावीर हॉस्पिटल अलमासपुर चौक मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमें डॉक्टर एम एल गर्ग एवं डॉक्टर विपिन गुप्ता ने शिविर में आए रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें प्रिसक्रिप्शन लिखा।

रोगियों की शुगर की जांच भी निशुल्क परम कीर्ति शरण द्वारा एवं ब्लड प्रेशर की जांच जग रोशन गोयल द्वारा की गई रोगियों का पंजीयन इंजीनियर पी के गुप्ता एवं हनी गोयल द्वारा किया गया। शिविर पर रोगियों की काफी भीड़ लगी रही वहां ५० रोगियों से अधिक का परीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में हमें प्रांतीय चेयरमैन श्री सुशील सिंगल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ

अतिथि एवं डा.एम एल गर्ग एवं डॉ. विपिन गुप्ता का स्वागत संस्थापक श्री परम कीर्ति शरण, अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंघल, सचिव कीमती लाल जैन द्वारा पटका पहनाकर किया गया। हमारे अतिथि ने बताया कि सम्राट शाखा अधिकतर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर चलाकर सामाजिक सेवा का कार्य करती रहती है है

इसके सदस्य भी सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं वे सभी बधाई के पात्र हैं। इस कार्यक्रम में अशोक सिंघल इंडियन प्रेस, अजय अग्रवाल एडवोकेट, बी के सूर्यवंशी , विनय कुमार शर्मा, सिंगल अशोक सिंघल पेपर व्यापारी, अशोक सिंघल इंडियन प्रेस,मनोज कुमार जैन एलजी शोरूम वाले, जग रोशन गोयल, इंजीनियर पी के गुप्ता, हनी गोयल एवं मातृशक्ति में शशि सिंघल, मोनिका शर्मा, डॉक्टर मंजू गुप्ता,महिला संयोजिका श्रीमती सुमन अग्रवाल आदि ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + seventeen =