ग्रैेन चैम्बर पब्लिक स्कूल: वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। ग्रैेन चैम्बर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग नई मन्डी के प्रंागण मे श्रीमति कुसुम कुमारी अग्रवाल मैमोरियल इंटर स्कूल डीबेट कम्पीटिशन आयोजित किया गया। जिसमे नगर क्षेत्र के पब्लिक स्कूलो की 21 टीमो और 42 प्रतियोगियो ने हिस्सा लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान शारदेन स्कूल की श्रेया शर्मा तथा द्वितिय स्थान शारदेन स्कूल के ही अनन्त खलील को मिला।
जबकि तीसरा स्थान हाॅली एॅजल्स कान्वेंट स्कूल की कुमारी संस्कृति को मिला। वाद विवाद प्रतियोगिता का संचालन कर रहे आशुतोष गौतम ने घोषणा की कि इस वर्ष की विनर टॅªाफी शारदेन स्कूल को दी जा रही है। नई मन्डी स्थित जी.सी.पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मे हुई इस वाद विवाद प्रतियोगिता मे डीएवी काॅलेज के प्रोफेसर आर.एन.तिवारी एवं एम.एन.पन्त निर्णायको के रूप मे उपस्थित हुए।
प्रधानाचार्य आजादवीर और आशीष त्यागी ने कार्यक्रम का संयोजन किया विद्यालय के प्रबन्धक विनोद संगल एवं व्यापारी नेता अरूण खण्डेलवान ने विजयी प्रतियोगियो को पुरस्कार एवं विनर ट्राफी प्रदान की। इसके अतिरिक्त संात्वना के रूप मे अन्य प्रतियोगियो को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी, इस दौरान जूनियर विंग की प्रधानाचार्य श्रीमति सुतूपा घोष सहित समस्त स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
