उत्तर प्रदेश

Hapur News: मुठभेड़ में ने 25 हजार का इनामी सोनू गिरफ्तार

Hapur News: थाना सिंभावली पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर इसके 2 साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जंगल में सर्च अभियान चलाए हुए है।

घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा वह अपाची बाइक बरामद की है और घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।आपको बता दें अब से करीब 5 दिन पूर्व 22 नवंबर को दिनदहाड़े सिंभावली थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक चीनी व्यापारी के यहां कुछ शातिर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था

जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कल 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।आज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कुछ संदिग्ध लोग किसी घटना को अंजाम देने की preparation में घूम रहे हैं।

तभी एसओजी व सिंभावली पुलिस ने बढ्ढा नहर की पटरी पर 1 अपाचे बाइक को रुकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक लेकर भागने लगे और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और एक गोली 25 हजार के नामी सोनू के पैर में लगी, बाइक फिसल कर गिर गई जिससे दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने जब घायल बदमाश से पूछताछ कि तो उसने अपने फरार दो साथियों के नाम प्रिंस व ललित बताया, जिनकी तलाश में पुलिस सर्च अभियान चला रही है और उनकी गिरफ्तारी की जल्द बात भी कर रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =