Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाचार पत्र वितरकों की बैठक

मुजफ्फरनगर। समाचार पत्र वितरक वैलफेयर एसोसिएशन जनपद की एक हंगामी बैठक टाउनहाल के मैदान में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राजवीर सिंह ने की व संचालन प्रवीन सैनी ने किया। बैठक में समाचार पत्रों में मूल्य वृद्धि उनकी वापसी तथा बिक्री की समस्या पर गहनता से विचार विमर्श किया गया और उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये

 सदस्यों ने आरोप लगाया कि सवेरे सैन्टर पर जो लोग समाचार पत्र वितरकों से दुर्व्यवहार करते है उनका सामूहिक स्तर पर डटकर मुकाबला किया जायेगा और ऐसे लोगों के न सुधरने पर उनकी एफआईआर भी थानों में करा दी जायेगी

जल्द ही अपनी समस्याओं को लेकर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सहित मंत्रीगणों से भी मिलेगा। बैठक में महेंद्र सिंह, मास्टर सुशील, केपी, अरविंद पाल, सोनू, रमेश, मामचंद, ब्रजपाल, राजेश सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk