वैश्विक

Himachal Pradesh में भारी बारिश का कहर लगातार जारी, जनजीवन अस्तव्यस्त

Himachal Pradesh में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है. गुरुवार अलसुबह से प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. आलम यह है कि कई जगह से लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं.

Himachal Pradesh के शिमला, मंडी, कुल्लू, ऊना समेत कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने सूबे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है.

 गुरुवार सुबह कुल्लू जिला के आनी उपमंडल में भारी बारिश से जगह-जगह तबाही हुई है. आनी में पुराने बस स्टैंड के समीप नाले में बाढ़ में आने से सड़क के साथ सटे 8-10 शेड बह गए.

इसके अलावा, गुजरा गांव में फ्लैश फ्लड से 3 और 4 वाहनों को  नुकसान पहुंचा है. भारी बारिश से गांवों के नाले उफान पर हैं. फिलहाल, प्रशासन ने आनी उपमंडल में शिक्षण संस्थानों को बंद कर छुट्टी का ऐलान कर दिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =