Bahraich में पत्नी के अवैध संबंध को लेकर पति ने की प्रेमी की हत्या, आपत्तिजनक हालत में मिले थे दोनों
Bahraich में अवैध संबंधों को लेकर पति ने पत्नी के प्रेमी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, जबकि पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. दरअसल, पूरा मामला बहराइच के कोतवाली देहात के ककरा गांव का है, जहां के आरोपी सुरेंद्र ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया.
हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र की पत्नी का गांव के लल्लू से अवैध संबंध था. बताया जाता है कि सुरेंद्र बीते शुक्रवार को जब घर लौटा तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका खून खौल उठा. गुस्से में आग बबूला सुरेंद्र ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हमला बोल दिया, जिसमे लल्लू यादव की मौत हो गई है, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है. वहीं पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं पूरे मामले में कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया है कि मृतक लल्लू और सुरेंद्र की पत्नी के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ऐसे में शुक्रवार की सुबह सुरेंद्र ने पत्नी को लल्लू के साथ आपत्तिजनक हालातो में देख लिया

