उत्तर प्रदेश

नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को दक्षता सम्वर्द्धन कर विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु 03 दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का किया शुभांरम्भ

मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शिक्षा निदेशक (मा0), उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार उ0प्र0 लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनोंपरान्त प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों मे नव नियुक्त सहायक अध्यापकों (एल0टी0) को दक्षता सम्वर्द्धन कर विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु 03 दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 02.12.2020 से 04.12.2020 तक राजकीय इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण मे आज प्रथम दिन उद्धघाटन अवसर पर श्री गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जनपद में नवनियक्त सहायक अध्यापकों के प्रशिक्षण का सुभारंभ कराय ागया।

जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयो ंमें नवनियुक्त सभी 30 सहायक अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण में आज विभागीय संरचना एवं विद्यालय के बुनियादी ढॉचे से सम्बन्धित जानकारी श्री जितेन्द्र सिहं (प्रवक्ता)डायट

मु0नगर एवं कक्षा प्रबन्धन एव ंशिक्षण पद्धतियों (सिद्धान्त/व्यवहार) की जानकारी सुश्री रीना सिहं (प्रवक्ता)डायट, मु0नगर तथा शिक्षक, छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य के सम्बन्ध में जानकारी श्रीमती सुचित्रा (प्रवक्ता) रा0इ0का0 मु0नगर द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को दी गयी।

साथ ही जिलाविद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा राजकीय विद्यालयो में छात्र संख्या बढाने एवं शिक्षक के व्यवहार के प्रति महत्वपूर्ण तथ्यों से भी नवनियुक्त शिक्षकों को अवगत कराते हुए आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 11 =