वैश्विक

जूनियर कमीशन अधिकारियों को जाने वाले मानद कमीशन की संख्या में किया इजाफा

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने जूनियर कमीशन अधिकारियों (जेसीओ) को लेफ्टिनेंट पद के लिए प्रदान की जाने वाली मानद कमीशन की संख्या में वृद्धि को मंजूरी दी है।

मंत्रालय के बयान मुताबिक, सेवा के अंतिम वर्ष में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवारत जेसीओ को सशस्त्र बलों में उनकी अनुकरणीय सेवा और योगदान को सम्मान देने के तौर पर मानद कमीशन प्रदान किया जाता है। मानद कमीशन पाने वाले जेसीओ को मानद पद के अनुसार वेतन एवं पेंशन मिलती है।

मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 1984 से मानद कमीशन प्रदान किए जाने का अनुपात 12:1000 था जिसे अब बढ़ाकर 15:1000 कर दिया गया है। उसने कहा कि जेसीओ के योगदान का सम्मान करते हुए यह वृद्धि की गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =