फिल्मी चक्कर

मनी हीस्ट को नेटफ्लिक्स ने 2 डॉलर में खरीदा था क्योंकि ये एक फ्लॉप शो था

 नेटफ्लिक्स (Netflix) की सीरीज ‘मनी हीस्ट’ (Money Heist 5) ने दुनिया भर में धूम मचा रखी है. वैसे क्या आपको पता है कि नेटफ्लिक्स (Netflix) ने शुरुआत में इस शो को कितने में खरीदा था. कुछ साल पहले ‘ला कासा डी पैपेल’ के नाम से जाना जाने वाला ये शो बुरी तरफ फ्लॉप हुआ था, इतना अधिक कि इसे स्क्रैप कर दिया गया था.

लेकिन फिर नेटफ्लिक्स आया. कह सकते हैं कि ये इस शो की किस्मत थी. नेटफ्लिक्स पर मनी हीस्ट ( Money Heist) रातोंरात सनसनीखेज बन गई. सीरीज का नाम बदलकर मनी हीस्ट कर दिया गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि नेटफ्लिक्स ने ला कासा डी पैपेल को सिर्फ 2 $ में खरीदा था. ये जानकर हर कोई हैरान हो जाएगा कि, इतने बड़े शो इतनी कम कीमत पर खरीदा गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के एक राइटर ने मनी हीस्ट उर्फ ​​ला कासा डी पैपेल के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘ये एक फ्लॉप शो था. सीरीज ने अच्छे आंकड़े बनाए रखे, लेकिन कुछ खास नहीं’.

उन्होंने यह भी बताया कि ‘कैसे शो के कलाकारों ने दूसरी नौकरी ढूंढ ली और अचानक जब सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ गई तो वो सभी हैरान रह गए. वास्तव में इसे खत्म करने के तीन महीने बाद, स्पेन में इस रद्द किए गए इस शो को नेटफ्लिक्स ने सचमुच दो डॉलर में खरीदा था और दो सप्ताह के भीतर, यह दुनिया भर में नंबर वन शो हो गया था’.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =