वैश्विक

इंडोनेशिया: लापता विमान के क्रैश होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उड़ान भरने के बाद से लापता विमान के क्रैश होने की आधिकारिक तौर पर रविवार को पुष्टि की है। शनिवार को विमान से संपर्क टूटने के बाद क्रैश होने की आशंका को देखते हुए अभियान शुरू किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया विमान हादसे पर रविवार को दुख जताया और इसमें मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने विमान हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, ”इंडोनेशिया में दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में भारत, इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।”

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयर का विमान समुद्र में क्रैश हो गया। इस विमान में 62 यात्री सवार थे। डोनेशियाई गोताखोरों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 737-500 के मलबे का रविवार को पता लग लिया है।

उन्हें शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान का मलबा जावा सागर में 23 मीटर की गहराई में मिला है, जिसमें 62 यात्री सवार थे। बचाव दल ने जावा सागर से विक्षत शव और कपड़ों के चीथड़े निकाले हैं। 

राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बताया कि उन्हें विमानन मंत्रालय से विमान के क्रैश होने की रिपोर्ट मिली है। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, ‘‘ मैं सरकार और सभी इंडोनेशिया वासियों की ओर से इस हादसे पर दुख व्यक्त करता हूं।’’ 

एयर चीफ मार्शल हादी त्जाहजांतो ने एक बयान में कहा, ”हमें खबर मिली है कि पानी में दृश्यता ठीक है, जिससे गोताखोरों के दल के लिए विमान के कुछ हिस्सों को खोजने में मदद मिली। हम निश्चित है कि वह वहीं स्थान है, जहां पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।’

एयर चीफ मार्शल ने बताया कि विमान के हिस्से मिले हैं, जिनपर पंजीकरण संख्या दर्ज है। इससे पहले बचाव दल के सदस्यों को जावा के समुद्र से रविवार सुबह मानव अवशेष, फटे कपड़े एवं धातु के कुछ टुकड़े मिले थे। 

उन्होंन कहा, ”उम्मीद है कि रविवार दोपहर तक मौजूदा स्थिति और दृश्यता ठीक है, जिससे हम खोज अभियान जारी रख सकते हैं।” 
बता दें कि शनिवार दोपहर विमान का संपर्क टूटने के बाद नौसेना के पोतों को सोनार संकेत मिले

जिसके बाद श्रीविजय एयरलाइंस के विमान को तलाश करने में कामयाबी मिली। अभी तक विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही उसमें सवार किसी के जिंदा होने के संकेत मिले हैं। 

अनहोनी की आशंका: जकार्ता से उड़ान भरने के बाद विमान लापता, 50 से ज्यादा हैं यात्री

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − thirteen =