वैश्विक

Indore News: स्कूटी से जा रही महिला के कपड़ों पर किया कमेंट, तो मनचले को युवती ने सिखाया सबक

Indore News– शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूटी से जा रही महिला पर बाइक सवार युवक कपड़ों को लेकर कमेंट कर रहा था। महिला ने दो-तीन बार उसकी बातों को नजरअंदाज किया। इसके बाद भी वह नहीं माना तो गाड़ी रुकवाकर मनचले की सभी के सामने पिटाई कर दी। तब युवक सभी के सामने यह कहता रहा कि मैंने कुछ नहीं किया।

जानकारी अनुसार, युवक का नाम जावेद है। महिला ने युवक के खिलाफ जब थाने में शिकायत करने की बात कही तो वह गाड़ी और बैग छीनकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि दोपहर दो बजे स्कूटी से भंवरकुआं तरफ जा रही थी। इसी दौरान राजीव गांधी चौराहे के पास एक व्यक्ति बाइक से आया और पीछा करने लगा। अभद्रतापूर्वक कपड़ों को लेकर कमेंट्स करने लगा। जब विरोध किया और चिल्लाया तो भीड़ जमा हो गई। इसके बाद वह बाइक और बैग छोड़कर भाग निकला।

बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रही है। युवक इसके बाद भी अपनी गलती नहीं मान रहा था। इसके बाद मौका देखकर वह फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और बैग जब्त कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 3 =