फिल्मी चक्कर

Indore News: तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, देवी लक्ष्मी की छवि वाला हार पहनकर धार्मिक भावनाएं आहत की

 Indore News: एक दक्षिणपंथी संगठन ने अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. संगठन का आरोप है कि पन्नू ने एक फैशन शो में अंग प्रदर्शन करने वाले परिधान के साथ देवी लक्ष्मी की छवि वाला हार पहनकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं. छत्रीपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

थाना प्रभारी कपिल शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘स्थानीय संगठन हिंद रक्षक के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने हमें शिकायत की है कि तापसी पन्नू ने मुंबई में कुछ दिन पहले एक फैशन शो के दौरान अंग प्रदर्शन करने वाले परिधान के साथ एक ऐसा हार पहना था जिसमें देवी लक्ष्मी की छवि उकेरी गई थी.’’ शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि पन्नू के इस कृत्य से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंची है.

उन्होंने कहा, “हम तापसी पन्नू के खिलाफ पेश शिकायत की जांच कर रहे हैं. अभी इस पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. जांच के बाद इस विषय में उचित कदम उठाए जाएंगे.” दरअसल तापसी पन्नू ने 14 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और तस्वीर पोस्ट की थी. वीडियो एक फैशन शो की है जिसमें वो डीप नेक ड्रेस में देवी लक्ष्मी मां का लॉकेट पहने नजर आ रही हैं. वो रेड कलर के आउटफिट में दिख रही हैं. इसी बात को लेकर हिन्दू संगठन ने आपत्ति जताई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =