Feature

Inspiration: कमज़ोर परिवार से ताल्लुक रखने वाले Muktendra Kumar ने यूपीएससी की परीक्षा पास करके नाम रोशन किया

Inspiration:  बिजनौर ज़िले के रहने वाले, आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार से ताल्लुक रखने वाले Muktendra Kumar ने यूपीएससी की परीक्षा पास करके नाम रोशन किया है. मुक्तेंद्र के पिता परिवार चलाने के लिए ईंट भट्टी में मजदूरी का काम करते थे. लेकिन अब इस सफलता के बाद हर कोई इस परिवार को बधाई दे रहा है.

बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब मुक्तेंद्र कुमार के घर की छत बारिश में टपकती रहती थी. घर के हालत इतने अच्छे नहीं थे कि उसे सुधरवा सकें. इन हालातों ने मुक्तेंद्र को जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए मोटिवेट किया और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2022 में 819वीं रैंक हासिल की. मुक्तेंद्र ने लगातार तीन साल यूपीएससी की तैयारी की और अपने दूसरे ही प्रयास में यह परीक्षा पास कर ली.

मीडिया से बात करते हुए मुक्तेंद्र ने बताया कि, पहले वह केवल SSC एग्जाम के बारे में जानते थे, लेकिन जब उन्हें UPSC के बारे में पता चला तो, उन्होंने इसे निकालने का निश्चय कर लिया. अब ऐसे में जब वह परीक्षा पास कर चुके हैं

तो सबसे पहले वह अपने घर और परिवार की हालत सुधारना चाहते हैं. खास बात यह है मुक्तेंद्र ने हिन्दी मीडियम से यूपीएससी की परीक्षा पास की है. मुक्तेंद्र की कहानी, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − twelve =