फिल्मी चक्कर

टाइगर पर पत्थर फेंके जाने को लेकर Raveena Tandon के ट्वीट के बाद जांच शुरू

Raveena Tandon ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर दावा किया है कि कुछ बदमाश पर्यटक भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में बाघ के बाड़े पर पत्थर फेंकते हैं, जिसके बाद उद्यान के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह राष्ट्रीय उद्यान भोपाल की बड़ी झील के तट पर स्थित है.

Raveena Tandon ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘वन विहार, भोपाल, मध्य प्रदेश. कुछ बदमाश पर्यटक बाघों पर पत्थर फेंकते हैं. ऐसा न करने के लिए कहने पर हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं-पत्थर फेंकते हैं. बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं. अपमान के अधीन हैं वे.” जवाब में इस उद्यान के प्रबंधन ने कहा कि वह पहले ही घटना की जांच कर रहा है. इस तरह के कृत्य वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय हैं.

एक ट्वीट में इस उद्यान के प्रबंधन ने कहा, ‘‘वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ऐसे किसी भी कृत्य के खिलाफ ‘कतई बरदाश्त न करने’ की नीति का पालन करता है, जिससे जानवरों को शारीरिक नुकसान हो सकता है. हम जनता से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल होने से बचें, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है.”

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल की संचालक पी पी बालाकृष्णन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रवीना द्वारा साझा किए गए वीडियो में किसी को वास्तव में पत्थर फेंकते हुए नहीं दिखाया गया है, लेकिन कोई जोर-जोर से बोलत नजर आ रहा है कि ‘पत्थर किसने मारा?’ उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो में दिख रहे दो लोग दुर्व्यवहार कर रहे हैं, चिल्ला रहे हैं और (साइकिल की) घंटी बजा रहे हैं. हमने उद्यान के गेट पर उनकी तस्वीरें लगाई हैं और उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + ten =