दिल से

ताश के पत्तों से पूर्वी China के शेडोंग प्रांस के शख्स ने बना डाला 50 मंजिला मकान

 एक चीनी China शख्स ने ताश के पत्तों की मदद से ऐसा काम कर दिखाया, जिससे उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया.एक युवा चीनी शख्स ने ताश के पत्तों की मदद से 50 मंजिला मकान खड़ा कर दिया. इसके लिए उसने केवल पांच घंटे और चार मिनट का समय लिया.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार खबर है कि पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के किंगदाओं कार्ड कलाकार तियान रुई ने सुबह 9 बजकर 20 मिनट में प्रयास शुरू किया था और दोपहर 14 बजकर 24 में समाप्त किया. उन्होंने 5 घंटे और 4 मिनट में 50 मंजिला मकान पूरा कर लिया.

बताया जा रहा है कि चीनी शख्स तियान रुई के द्वारा बनाये गये ताश के 50 मंजिला मकान 10 मिनट तक खड़ा रहा. मकान करीब 3.375 मीटर ऊंचा था.

चीनी शख्स ने पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी कई बार ताश के पत्तों से कमाल किया है. द ग्लोबल टाइम्स के अनुसार 12 घंटे में ताश के पत्तों से बने घर को चुनौती देने वाले तियान रुई ने कई बार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 20 =