हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते दिखे Ishaan Kishan
Ishaan Kishan मुंबई इंडियंस के नये कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते नजर आए हैं. पिछले कुछ महीनों से ईशान चर्चा में हैं. पिछले महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे से ब्रेक लेने वाले ईशान को बीसीसीआई की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है.
Ishan Kishan in the gym session with Hardik Pandya. 🔥pic.twitter.com/TN3HgEGJrN
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 22, 2024
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इशान किशन को भारतीय टीम में वापसी के लिए किसी न किसी तरह का खेल खेलना होगा. लेकिन इशान रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं. दूसरी ओर, बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए घरेलू सर्किट में रेड-बॉल क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है.बीसीसीआई के सख्त निर्देश के बावजदू ईशान किशन झारखंड की टीम से नहीं जुड़े और उनके अहमदाबाद में हार्दिक के साथ आईपीएल की तैयारी करने की खबरें वायरल हैं.
इस वीडियो ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Ishaan Kishan हार्दिक के साथ समय बिता रहे हैं. पिछले दिनों बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि जो भी खिलाड़ी नेशनल टीम का हिस्सा नहीं है, उसे रणजी खेलना ही होगा. उन्होंने ईशान का नाम भी लिया था.वायरल हो रहे एक वीडियो में ईशान किशन को हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है.
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि सभी केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों को घरेलू सर्किट में अनिवार्य रूप से रेड-बॉल क्रिकेट खेलना होगा और प्रबंधन इस मामले में किसी भी तरह का बहाना बर्दाश्त नहीं करेगा. शाह ने कहा था कि कोच या कप्तान द्वारा बुलाए जाने पर सभी खिलाड़ियों को अपनी राज्य की टीमों का प्रतिनिधित्व करना होगा.

