उत्तर प्रदेश

Hathras: विवाहिता की मौत, सास-ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Hathras  कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज निवासी विवाहिता की 21 फरवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतका के भाई कर्मवीर पुत्र जुगेंद्र सिंह गांव सराय महामई सलावत नगर कोतवाली सिकंदराराऊ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी बहन कर्मवती की शादी 13 मई 2021 को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज निवासी वीरेश पुत्र रामवीर सिंह के साथ हुई थी। वीरेश और उसके पिता-माता, भाई और बहन की मांग के मुताबिक तीन लाख रुपये नकद व अन्य सामान शादी में दिया था, लेकिन इस सबसे वह संतुष्ट नहीं हुए। शादी की भांवर होने के बाद वीरेश बुलेट बाइक की मांग करने लगा और पिता रामवीर भी उसका समर्थन करने लगे। 

यह लोग कहने लगे कि अगर बुलेट नहीं दोगे तो शादी नहीं होगी। मौके पर उपस्थित नातेदार रिश्तेदार के समझाने बुझाने पर यह लोग बमुश्किल माने और शादी की रस्में पूरी हो सकीं। जब हमने कहा हमारी हैसियत बुलेट बाइक देने की नहीं है तो ससुराली जनों ने कह दिया कि मोटरसाइकिल तुम्हें देनी होगी, वरना कर्मवती सुखी नहीं रह पाएगी। बुलेट बाइक न देने के कारण ससुराल वालों ने उनकी बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया। 

उसके साथ मारपीट करना और भूखा प्यासा रखना शुरू कर दिया, जिससे वह क्षय रोग की शिकार हो गई। बावजूद इसके ससुरालीजनों ने गंभीरता से उसका उपचार नहीं कराया। ससुरालीजनों ने जानबूझकर उपेक्षा और उत्पीड़न करके उनकी बहन को मार दिया और उसे बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराके फरार हो गए। पति वीरेश, रज्जो देवी सास, रामवीर ससुर, जितेंद्र देवर व सरिता ननद को नामजद किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =