Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पिमौड़ा नहर पुलिया के पास बदमाशों से हुई Muzaffarnagar पुलिस से मुठभेड़: ०१ शातिर चोर/वांछित दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जानसठ  रामाशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ  जनक सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व मेंं थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की पिमौड़ा नहर पुलिया के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर चोर/वांछित अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किए गए हैं । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि २१ फरवरी को थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार ०२ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में पिमौड़ा नहर पटरी से आने वाले हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिमौड़ा नहर पटरी पर सघनतापूर्वक चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात पिमौड़ा की तरफ से ०१ मोटरसाइकिल पर सवार ०२ व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो अचानक से पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे । मोटरसाइकिल को मोड़ते समय पीछे बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया तथा चालक मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया । मोटरसाइकिल से नीचे गिरा बदमाश उठकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा ।
पुलिस टीम द्वारा बदमाश को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए फायरिंग बंद करने के लिए कहा गया परन्तु बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता रहा । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश घायल हो गया । फरार बदमाश की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।  
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद उर्फ सफेदा पुत्र मुण्डा निवासी दक्षिणी खालापार, थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर । जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सत्यवीर सिंह, है०का० अमित कुमार, अमित तेवतिया एसओजी टीम, है०का० विक्रान्त एसओजी टीम, का० अनुज कुमार, रोहित कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर  शामिल रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =