फिल्मी चक्कर

Janhit Mein Jaari का ट्रेलर: कंडोम बेचने का काम करती नजर आ रही हैं Nushrratt Bharuccha

Janhit Mein Jaari: Nushrratt Bharuccha, विनोद भानुशाली  और राज शांडिल्य की जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा फिल्म Janhit Mein Jaari का ट्रेलर रिलीज रिलीज हो गया है. ट्रेलर से साफ है कि हंसी मजाक के बीच सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म होगी. इस फिल्म को 10 जून को देश भर के थियेटर्स में रिलीज किए जाने की योजना है. इस फिल्म का ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं.

Janhit Mein Jaari   ’जैसा नाम से ही लग रहा है कि कुछ संदेश देने वाली फिल्म है. दरअसल, हमारे समाज मेंprya आज भी कई मुद्दों पर बात करने से लोग बचते हैं. ऐसे लोगों को इस फिल्म से काफी सीख मिलेगी. ट्रेलर गुदगुदाने के साथ सीख भी दे जाएगी. फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है. नुसरत भरूचा फिल्म जनहित में जारी’में कंडोम बेचने का काम करती नजर आ रही हैं.

Janhit Mein Jaari   एक युवा लड़की की जर्नी है जो सामाजिक प्रतिरोध के बावजूद जीने के लिए कंडोम बेच के अपना गुजारा करती है. यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो महिलाओं की भलाई के लिए काम करती है. लोगों को कंडोम को लेकर जागरूक करने का काम करती है और लोगों की उठती उंगलियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाती है.

अपनी इस अपकमिंग सोशल कॉमेडी के बारे में बात करते हुए नुसरत भरुचा कहती हैं, ‘मैं ‘Janhit Mein Jaari   के कॉन्सेप्ट से उसी समय से जुड़ गई थी, जब मैंने पहली बार वन-लाइनर सुना था. एक ऐसे विषय पर बात करना जो बहुत ही दबा हुआ है लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण है.. और उसे ह्यूमर के साथ बांधना और फैमिली ऑडियंस के सामने एक महिला के नजरिए से पेश करना. यही बात इतनी पसंद आई कि  फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी’.

Janhit Mein Jaari  का डायरेक्शन जय बसंतू सिंह ने किया है. इस फिल्म में एक बार फिर नुसरत भरूचा की शानदार अदाकारी देखने को मिलेगी. इस फिल्म में नुसरत के अपोजिट अनुद सिंह है जो इस फिल्म से हिन्दी फिल्मों में अपना डेब्यू कर रहें है. फिल्म में अनुद एक सपोर्टिव हसबैंड का किरदार निभाते दिखाई देंगे. इस फिल्म को विजय राज, परितोष त्रिपाठी, टीनू आनंद, बिजेंद्र कला, नेहा सराफ समेत कई कलाकार हैं.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =