Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Jansath: शातिर गौकश सहित तीन मुठभेड में दबोचे, अवैध शस्त्र तथा गौवंशीय अवशेष बरामद

Jansath: थाना जानसठ पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर गौकश अभियुक्त घायल सहित कुल ०३ अभियुक्त गिरफ्तार किये। जिनके कब्जे व निशादेही से गौमांश, गौकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र तथा गौवंशीय अवशेष बरामद किये।

जनपद में गौकश/गौतस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद व थाना प्रभारी जनक सिह चौहान थाना जानसठ के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर गौकश अभियुक्त घायलध्गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से करीब ०२ कुंतल गौमांश, गौकशी के उपकरण, ०१ तमंचा ०२ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, गौवंशीय अवशेष तथा घटना मे प्रयुक्त ०१ सेंट्रो कार व ०१ मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं अपने ०३ अन्य साथियों कैफ, नजाकत व मुन्ना के साथ मिलकर छुट्टा घूम रहे गौवंश को पकड़कर गौकशी करते थे तथा गौमांश को सेंट्रो कार में भरकर आस-पास के जनपदों में बेच देते थे एवं अभियुक्ता मुसैयत व अशफा अभियुक्तगणों द्वारा लाए गये गौमांस को पैकिंग करके आस-पास के घरो में बेच देती थी। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही/पूछताछ के आधार पर अभियुक्त नजाकत के घर से २० किलोग्राम गौमांश पैकिंग अवस्था मे बरामद करते हुए अभियुक्ता मुसैयत व अशफा को गिरफ्तार किया गया।

थाना जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार अभियुक्तगण कैफ, जाकत, मुन्ना की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण कल्लू पुत्र सकरू, मुसैयत पत्नी नजाकत, अशफा पत्नी सलमान निवासी कवाल थाना जानसठ। पकडे गये अभियुक्तों से ०२ क्विटंल गौमांश, २० किलोग्राम गौमांश पैकिंग अवस्था में, गौकशी के उपकरण, तराजू, बाट, ०१ सेंट्रो कार बिना नम्बर, ०१ मोटरसाइकिल बिना नम्बर, ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सत्यवीर सिंह, रामवीर सिंह, सुश्री सीमा रानी, आरक्षी दलेल, देवेश, सनी कुमार, मनीष अत्री, मनीष कुमार, कपिल कुमार, कपिल कुमार, चन्द्रजीत सिंह, महिला आरक्षी नेहा, अंशू थाना जानसठ मौजूद रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 4 =