आपरेशन क्लीन: 50 हजार का इनामी टाइगर उर्फ समीर गिरफ्तार
जानसठ। पुलिस ने आपरेशन क्लीन के तहत पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पकडे गये बदमाश पर कई संगीन धाराओं में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। जबकि एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस को इनके पास से एक तंमचा और बाइक बरामद हुए है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत जानसठ कोतवाली पुलिस गांव सिलारपुर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने सलारपुर से राजपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी बाइक फिसल कर गिर गई।
बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। सीओ शकील अहमद ने बताया घायल बदमाश का नाम प्रवेश उर्फ टाइगर उर्फ समीर पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम मकसूदाबाद थाना जानसठ है
बदमाश पर हरियाणा से ५०००० का इनाम घोषित है। बदमाश पर यूपी दिल्ली हरियाणा से करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और जानसठ थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
बदमाश के कब्जे से एक बाइक एक तमंचा ३१५ बोर व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएससी में भर्ती कराया है।