उत्तर प्रदेश

Jansath: मदन भैया ने वायु प्रदूषण का विधानसभा में मुद्दा उठाया

Jansath। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रालोद के खतौली विधायक मदन भैया ने विधानसभा सत्र के दौरान एनसीआर क्षेत्र एवं जनपद मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण रोकने के सरकार ने क्या-क्या उपाय किए हैं। इसके अलावा उन्होंने लोनी के डंपिंग ग्राउंड कूड़ा नहीं उठने, अधिशासी अधिकारी एक जनपद में कितने समय रह सकता है आदि कई मामलों में सरकार को घेरते हुए कई जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे सदन के दौरान उठाएं।

विधानसभा के तृतीय सत्र के दौरान रालोद के खतौली विधायक मदन भैया ने मुजफ्फरनगर सहित एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति से सदन को अवगत कराते हुए गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि वायु प्रदूषण मंत्री बताएं कि एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण रोकने के सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं। साथी सरकार यह भी बताएं कि पिछले कितने वर्षों से वायु प्रदूषण विभाग में रिक्त पदों पर कितने तैनाती की गई है यदि नहीं की गई तो क्यों नहीं की गई है

इस मुद्दे को लेकर भी विधायक ने प्रदूषण मंत्री से अपने प्रश्न का जवाब चाहा है।इसके अलावा उन्होंने लोनी में स्थित डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा ने उठना और बराबर में स्थित विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों पर उसके पढ़ने वाले दुष्प्रभाव एवं लोनी नगर पालिका में पूर्व में तैनात ईओ के खिलाफ २०२१ से चल रही जांच में क्या कार्रवाई हुई और एक अधिशासी अधिकारी एक जनपद में कितने दिनों तक तैनात रह सकता है। इस संबंध में भी विधायक मदन भैया ने नगर विकास मंत्री से अपने प्रश्नों के जवाब मागे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =