उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: 18 वर्ष की उम्र पूरा कर चुके लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल करने के निर्देश

Jaunpur News: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव (Minister of State for Housing and Urban Planning Girish Chandra Yadav) ने आज जनपद जौनपुर (District Jaunpur) में विकास खंड शाहगंज (Development Block Shahganj) के ग्राम पंचायत करौंदी (Gram Panchayat Karaundi) में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत को जाना और ग्रामीण जनों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक निर्देश दिया।

चौपाल में राज्यमंत्री ने आवास,पेंशन, राशन कार्ड उज्जवला गैस ,आयुष्मान कार्ड (ayushman card) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Prime Minister Kisan Samman Nidhi) की समीक्षा की। दैवीय आपदा से पीड़ित 12 लोगों के आवास की क्षति हुई जिस पर राज्य मंत्री द्वारा जिला विकास अधिकारी बी.बी सिंह को निर्देशित किया गया कि रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वरासत में नाम नहीं चढ़ने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त किया।

बिजली विभाग की समीक्षा (review of electricity department) के दौरान ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि 18 घंटे बिजली आती है। राज्य मंत्री द्वारा जर्जर तारों को सही कराने एवं ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये। बीएलओ को निर्देशित किया कि 18 वर्ष की उम्र पूरा कर चुके लोगों को मतदाता सूची में सम्मिलित करें । साथ ही कहा गया कि अभियान चलाकर योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित कराते हुए प्रगति से अवगत कराएं।

ग्राम पंचायत सचिव और लेखपाल के कार्यों से अप्रसन्नता व्यक्त की और कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला (Chief Development Officer Anupam Shukla) को दिया । मंत्री ने कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड अभी नहीं बने हैं उनका कैंप लगाकर शीघ्र बनवाने का कार्य किया जाए। ग्रामीण सचिवालय को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बैठक करते हुए जनता की समस्याओं को अवश्य सुने । पंचायत सचिवालय के सामने बनी दुकानों को आवंटित करने के निर्देश दिए गए ताकि उनकी आजीविका में वृद्धि हो। चौपाल में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =