वैश्विक

Bahujan Samaj Party सुप्रीमो Mayawati की मां रामरती का 92 वर्ष की आयु में निधन

Bahujan Samaj Party (BSP) की मुखिया मायावती की माता जी का आज शनिवार (13 नवंबर 2021) दोपहर 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मायावती को जैसे ही खबर मिली वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों को छोड़कर उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना हो गईं हैं। बताया जा रहा है कि कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 में दिल्ली के एक सरकारी कर्मचारी प्रभु दयाल के यहां हुआ था। मायावती का भी पूरा नाम मायावती प्रभु दास था। उनकी माता जी का नाम रामरती था। जिनका आज दोपहर निधन हो गया।

बता दें मायावती के पिता डाक विभाग में कार्यरत थे और वह प्रधान पद पर पहुंचकर रिटायर हुए थे। मायावती की शिक्षा-दीक्षा अच्छी हुई। वह वकालत के साथ आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। लेकिन कांशीराम के साथ आने के बाद वह यूपी की राजनीति में सक्रिय हुईं। मायावती ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की चार बार मुख्यमंत्री बनकर एक इतिहास रचा है।

Mayawati 6 भाई और 2 बहनें हैं। मायावती उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिसे हम नोएडा के नाम से जानते हैं, उसके बादलपुर गांव की रहने वाली हैं। लोग सम्मान में इन्हें ‘बहन जी’ कहकर पुकारते हैं। उनके परिवार का सम्बन्ध दलित जाटव से है।

 मायावती बसपा के संस्थापक कांशीराम के संपर्क में 1977 में आई। उसके बाद वह बढ़-चढ़कर पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी एक अलग जगह बनाई। 1977 में कांशीराम के सम्पर्क में आने के बाद उन्होंने एक पूर्ण कालिक राजनीतिज्ञ बनने का निर्णय ले लिया। कांशीराम के संरक्षण के अन्तर्गत वे उस समय उनकी कोर टीम का हिस्सा रहीं, जब सन् 1984 में बसपा की स्थापना हुई थी।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तरीय समिति सदस्य हैं। त्यागी टीम समन्वय, सभी प्रकाशित समाचार सामग्री और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं।

P.K. Tyagi has 112 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =