वैश्विक

Ecuador की जेल में बंद ड्रग्स माफियाओं, प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीचके बीच गैंगवार, 68 की मौत

Ecuador की सबसे बड़ी जेल लिटोरल पेनिटेंशरी के अंदर शनिवार को प्रतिद्वंदी गिरोहों के बीच लंबे समय तक चली गोलीबारी में करीब 68 कैदी मारे गए और 25 घायल हो गए। जेल अधिकारियों ने बताया कि घटना के काफी देर बाद तक स्थिति अनियंत्रित रही। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जेल के अंदर मौजूद ड्रग्स माफियाओं के गिरोह से जुड़े प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई का यह ताजा मामला है। यह घटना तटीय शहर गुआयाकिल के जेल में हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है जिसमें कुछ शव झुलसे हुए और जेल के अंदर जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

गुआस प्रांत के गवर्नर पाब्लो अरोसेमेना ने कहा कि प्रतिद्वंदी गिरोहों के बीच की शुरुआती लड़ाई करीब आठ घंटे तक चली। कैदियों ने पैवेलियन दो में जाने के लिए दीवार को डायनामाइट से उड़ाने का प्रयास किया और आगजनी की। अरोसेमेना ने कहा कि हम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ रहे हैं और यह बहुत मुश्किल है।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो के प्रवक्ता कार्लोस जिजोन ने बताया कि हमें लिटोरल पेनिटेंशरी में हुई झड़पों की सूचना मिली है। जेल के हॉल 12 के कैदियों ने हॉल सात के उन लोगों पर हमला किया, जो वहां कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग 700 पुलिस अधिकारी जेल के अंदर सुरक्षाबलों के दल के साथ स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या अधिकारियों ने जेल परिसर पर नियंत्रण पर लिया है या घटना में क्या कोई और हताहत हुआ है।

गैंगवार की ताजा घटना से दो महीने पहले सितंबर में भी लिटोरल जेल में गिरोहों के बीच खुनी झड़प हुई थी जिसमें 119 लोग मारे गए थे। वर्तमान में जेल में 8000 से अधिक कैदी हैं। पुलिस कमांडर जनरल तान्या वरेला ने कहा कि ड्रोन से पता चला कि तीन पैवेलियन में कैदी बंदूकें और विस्फोटकों से लैस थे। अधिकारियों ने बताया कि कैदियों की आपूर्ति में लगे वाहनों के जरिए बंदूकें और गोला बारूद की सप्प्लाई की जाती है और कभी कभी इसमें ड्रोन की भी मदद ली जाती है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 2 =