एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में जावा स्ट्रक्ट 2 सेमिनार का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस डी कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट में एक दिवसीय जावा स्ट्रक्ट 2 सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उदेश्य मुख्य रुप से बी0सी0ए0 एवं बी0एस0सी0 कम्प्यूटर साईस के छात्रो को जावा प्रोग्रामिंग एवं स्टक्ट फ्रेमवर्क की अग्रणी टैक्निलोजी से अवगत कराना था।
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा से आर सिस्टमस से प्रोजेक्ट लीडर मि0 सचिन गोयल को आमंत्रित किया गया था, जोकि काफी समय से जावा फ्रेमवर्क पर काम कर रहें है। उन्होने छात्रों को टैक्नोलोजी एवं फ्रेमवर्क से संबंधित सभी उपयोगी जानकारियां प्रदान की एवं कम्पनी में अपने अनुभव साझा कियें।
सेमिनार के दौरान उन्होने छात्रों को प्रोजेक्टर पर जावा स्ट्रक्ट 2 के प्रोग्राम एवं कन्सेप्टस भी समझायें। तथा समझायें गये प्रोग्राम को चलाकर दिखाया तथा छात्रों ने जावा से संबंधित कई प्रश्न पूछे जिनका उन्होने सविस्तार वर्णन किया।
विभागाध्यक्ष डॉ0 संजीव तायल ने बताया कि इस तरह की सेमिनार के आयोजन से छात्रों को विभिन्न टैक्नोलोजी की जानकारी होती है। तथा वह भविष्य में स्वयं को आने वाली टैक्नोलोजी के अनुरुप तैयार कर पाते है।
कम्प्यूटर विभाग के अध्यापकों द्वारा मि0 सचिन गोयल को प्रशस्ती पत्र प्रदान करके धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में भी आगमन का न्योता दिया गया।कार्यक्रम में प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा आलोक गुप्ता ने संयुक्त रुप से बताया कि आज के दौर में कम्प्यूटर प्रोग्रांमंग कितनी महात्वपूर्ण है। आज का युग कम्प्यूटर का युग है एवं सिर्फ कम्प्यूटर चलाना की आवश्यक नही अपितु उसके प्रोग्राम को बनाकर अपने लिए उनका प्रयोग जानना भी आवश्यक है। इस अवसर पर विभाग के प्रतीक गर्ग, तरुण शर्मा, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, चंदना दीक्षित, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, प्रशान्त, उमेश मलिक, विनिता, सतीश आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहे।
