शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार
जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार की सुबह शरजील की तलाश में उसके घर पर छापा मारा था। जहां से पुलिस ने शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम को हिरासत में लिया था।
दिल्ली पुलिस ने मुंबई, पटना और दिल्ली में शरजील की तलाश में छापेमारी की थी। दिल्ली पुलिस को डर था कि अगर वह बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया, तो वापस लाने में बहुत मुश्किल होगी।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया था कि उसे आखिरी बार 25 जनवरी को देखा गया था। वह शाम को बिहार के फुवारी शरीफ में एक बैठक में दिखा था। शरजील ने कथित तौर पर एक वीडियो में कहा था कि असम को भारत से अलग कर देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
शरजील इमाम का विवादित वीडियो वायरल होने के मामले को जेएनयू कैंपस की प्रोक्टोरियल कमेटी ने भी गंभीरता से लिया है। कमेटी ने शरजील को नोटिस जारी कर तीन फरवरी तक पेश होने का निर्देश दिया था।
Abe jab police waale iska 'chicken neck' apne joote se dabaayenge tab iss military strategist ki akal thikaane aayegihttps://t.co/mLu2iFZCsS
— Aditya Tiwari (@adt007ad) January 28, 2020
जेएनयू छात्र शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो। आरोप और गिरफ्तारी, अदालत मामले पर फैसला करेगी।
