खेल जगत

Jay Shah बने रहेंगे Asian Cricket Council के चेयरमैन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव Jay Shah को बुधवार को लगातार तीसरी बार Asian Cricket Council का अध्यक्ष नियुक्त किया है. जय शाह ने पिछले दो-दो साल के दो टर्म पूरे कर लिया है और ये तीसरा कार्यकाल उनका एशियन क्रिकेट काउंसिल के बॉस के तौर पर सौंपा गया है. इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया है. एशिया कप 2025 को लेकर इंडोनेशिया के बाली में बैठक जारी है.

इस बात की पुष्टि पीटीआई ने की है. एसीसी की एजीएम में चेयरमैनशिप के अलावा बड़ा मुद्दा एसीसी के मीडिया राइट्स को लेकर भी था, जिस पर निर्णय जल्द लिया जाएगा. एशिया कप एक प्रमुख टूर्नामेंट है, जिसके मीडिया राइट्स से मोटी कमाई इस संस्था को होगी, जिसका रेवेन्यू एशिया की क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए यूज होता है. एशिया कप का अगला सीजन अब 2025 में आयोजित होगा. टी20 फॉर्मेट में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा. पिछला टूर्नामेंट ओडीआई फॉर्मेट में खेला गया था.

बता दें कि अभी जय शाह का दूसरा कार्यकाल खत्म नहीं हुआ है और वे तीसरे कार्यकाल के लिए भी अध्यक्ष चुन लिए हैं. इससे एक संकेत ये मिल जाता है कि जब नवंबर के आसपास आईसीसी के चुनाव होंगे तो जय शाह उसमें भाग ले सकते हैं. उनको एक तरह से एशिया का समर्थन मिल गया है. जय शाह इस समय बीसीसीआई में सचिव हैं, जो कि एक बहुत पावरफुल पोजिशन है. अगर वे आईसीसी के चेयरमैन बन जाते हैं तो भारत के लिए ये बड़ी जीत होगी.

बता दें जय शाह ने साल 2021 के 30 जनवरी को एसीसी के चेयरमैन का पद संभाला था. उससे पहले पाकिस्तान के नजमुल हसन एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष थे. जय शाह अक्टूबर 2019 से बीसीसीआई के सचिव पद पर काबिज हैं. सौरव गांगुली उस समय बीसीसीआई के चेयरमैन बने थे, लेकिन उनकी कुर्सी 2022 में चली गई और इसके बाद से रोजर बिन्नी उस पद पर तैनात हैं, लेकिन सचिव के तौर पर जय शाह का कार्यकाल जारी है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + eight =