अश्विन को हुआ 6 रेटिंग प्वाइंट का नुकसान, ICC ने जारी की रैकिंग्स
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैकिंग्स जारी कर दी है. ICC द्वारा जारी ताजा रेटिंग्स के अनुसार नंबर वन टेस्ट बॉलर की जंग का दिलचस्प हो गई है. तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन 4 विकेट लेने में ही कामयाब हो सकें थे. इसके बाद उनके रैकिंग में 6 रेटिंग प्वाइंट का नुकसान हुआ. अब वह इंग्लैंड के दिग्गज स्विंग गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ 859 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं.
https://twitter.com/ICC/status/1633380068834656257?ref_src=twsrc%5Etfw
भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में चार विकेट मिले थे. इन चार विकेट के बाद अश्विन को रेटिंग्स प्वाइंट में नुकसान हुआ. अश्विन पहले 865 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर काबिज थे. पर तीसरे टेस्ट के बाद 6 रेटिंग प्वाइंट का नुकसान हुआ और वह 859 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए. खास बात यह है कि अश्विन के अलावा इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के भी 859 रेटिंग प्वाइंट है. ऐसे में नंबर वन टेस्ट बॉलर की जंग अब टाई हो गई है.
icc टेस्ट बॉलिंग रैकिंग के टॉप टेन में अश्विन के अलावा जसप्रीत बुमराह 787 रेटिंग प्वाइंट के साथ छठे स्थान पर और रवींद्र जडेजा 772 रेटिंग प्वाइंट के साथ आठवें स्थान पर काबिज हैं.
icc द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैकिंग्स के टॉप टेन आलराउंडर लिस्ट में भी जडेजा और अश्विन की बल्ले- बल्ले है. इस लिस्ट में भारत के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा 445 रेटिंग्स प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं.

