उत्तर प्रदेश

Jhansi News: बदमाशों से हुई मुठभेड़, जैन परिवार के घर से लूटा गया कुछ माल व असलहे आदि बरामद

Jhansi News: गुरसरांय के खैरो डकैती कांड के दो बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद देर रात फिर पुलिस टीम का डकैतों से सामना हो गया।बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस की गोलियों से दो बदमाश घायल हुए, जबकि एक को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से जैन परिवार के घर से लूटा गया कुछ माल व असलहे आदि बरामद हुए हैं।  मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुँचे और पूरी जानकारी ली।

बताया गया कि बदमाशों की तलाश में  मऊरानीपुर, गुरसरांय, रक्सा व स्वाट टीम जंगलों में काम्बिंग कर रही थी। इसी दौरान भस्नेह के पास दो बाइकों पर सवार चार लोग संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में मुलायम राजपूत निवासी राठ व रवि बरार निवासी गरौठा के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया गया। जबकि दो  बदमाशों भूपेंद्र राजपूत व मुकेश राजपूत निवासी डकोर  को भी  पकड़ लिया गया। बता दें कि इसके पहले पुलिस इसी डकैती कांड में अर्जुन शिवहरे व अजय अहिरवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर 3.80 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।

पुलिस बीते कई दिनों से एक्शन मोड पर है। लगातार एक के बाद एक बदमाशों को ढेर करने में लगी है। ज़िले में डकैती की वारदातों के पुलिस ने बदनाशों को ठिकाने लगा दिया। पुलिस का एक्शन मोड देख कर बदमाश पहले ही नतमस्तक हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =