उत्तर प्रदेश

Jhansi News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या, चार महीने से फरार चल रहा था आरोपी

Jhansi News: 4 महीने पहले पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पिता-पुत्र की हत्या के पीछे की वजह प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है. दरअसल सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्र गोपालपुरा गांव में रहने वाले कांशीराम अहिरवार और उसका बेटा महेंद्र की हत्या 20 नवंबर 2022 की रात को हुई थी.

डबल मर्डर की इस वारदात में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी राजकुमार अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिसिया पूछताछ में हत्यारोपी राजकुमार अहिरवार ने बताया कि मृतक महेंद्र मेरी पत्नी पर गलत नजर रखता था.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजकुमार अहिरवार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मेरी गैर मौजूदगी में मृतक महेंद्र मेरी पत्नी से मिलने आता था और कई कई घंटे तक बात करता था. जिसको लेकर मुझे शक था कि मेरी पत्नी और मृतक महेंद्र का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. इसी बात पर अक्सर हमारी लड़ाई हो जाती थी कई बार दोनों को समझाया भी लेकिन जब मेरी पत्नी और महेंद्र दोनों नहीं माने तो मजबूरन हत्या की प्लानिंग रच डाली.

हत्यारोपी राजकुमार ने बताया कि महेंद्र अपने पिता के साथ खेत पर रात में पेड़ के नीचे सोता था. पिता पुत्र दोनों गहरी में सो चुके थे तभी चुपके से दोनों के सिर पर डंडे से कई वार कर दिया जिसके चलते पुत्र महेंद्र की मौके पर ही मौत हुई थी. वहीं पिता कांशीराम अहिरवार ने अस्पताल में 2 दिन बाद इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया था.

वहीं दोहरे हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि दोहरा हत्याकांड को अंजाम देकर हत्यारोपी राजकुमार 4 महीने से लगातार फरार चल रहा था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − three =