उत्तर प्रदेश

Jhansi News: शादी का दबाव बनाने पर कत्ल, जीजा-साले व दोस्त ने बनाई थी योजना : गिरफ्तार

 

Jhansi News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने बताया है कि 26 अगस्त 2021 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैंयर निवासी हरीमोहन यादव की लड़की प्रियंका यादव की सैंयर पहाड़ी पर कत्ल कर दिया गया था। साथ ही जेवरात भी लूट ले गए थे। इस मामले में 2 लोगों को नामजद भी किया गया था इसमें से एक आरोपी पाया गया।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी जोगेन्द्र कुमार, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर ए के चौरसिया के निर्देशन में एसओ प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ हत्यारोपियों की तलाश में लगे थे। इस मामले में कुछ तथ्य प्रकाश में आए।

टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी। सूचना मिली कि तीन आरोपी नयागांव प्रतीक्षालय के पास खड़े हैं। इस सूचना पर गई टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। थाना लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान हत्या व जेवरात लूटने की बात स्वीकार की।

पुलिस के मुताबिक मृतका प्रियंका यादव के ग्राम अमरपुर थाना रक्सा में रहने वाले नरेन्द्र पाल के साथ नाजायज संबंध थे। कुछ समय बाद दोनों की शादी हो जाने के बाद भी  एक दूसरे के साथ संबंध थे। जिसमें इनकी मदद गांव में रहने वाले धर्मेन्द्र कुशवाहा ने की जो मृतका के घर के सामने ही रहता था, लेकिन कुछ समय बाद नरेन्द्र पाल ने मृतका से दूरी बनाने लगा। किन्तु मृतका उपरोक्त नरेन्द्र पाल के ऊपर शादी करने का दवाब बनाने लगी और दोनों में कहासुनी होने लगी।

इसी बात को लेकर नरेन्द्र ने अपने गांव के बल्लन कुशवाहा जो धर्मेन्द्र कुशवाहा का जीजा है व धर्मेन्द्र कुशवाहा के साथ मिलकर प्रियंका को मारने की योजना बनाई। योजना के तहत शादी करने और भागने का बहाना बनाकर प्रियंका को ऊपर पहाड़ी पर बुलाया। वहां नरेन्द्र पाल के द्वारा मृतका के सिर पर बेसवॉल के डंडे से प्रहार किया जिससे वह जमीन पर गिर गयी। इसके बाद तीनों अभियुक्तों द्वारा उसके सिर पर चट्टानों से पटक कर जान से मारने की नियत से हमला किया, फिर नरेन्द्र पाल द्वारा अपने गमच्छे से गला घोंटकर प्रियंका की हत्या कर दी और उसके जेवरात भी लूट लिए।

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर निवासी नरेन्द्र पाल, वल्लन कुशवाहा व प्रेमनगरथाना क्षेत्र के ग्राम सैंयर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से मोबाइल टूटा वीजासेन, बिछिया, चांदी की पायलें, मंगलसूत्र, एक मोटर साइकिल, वेसवॉल का डंडा आदि सामग्री बरामद की गई।

प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर रणविजय सिंह, बिजौली चौकी प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई कृष्ण कुमार. मुख्य आरक्षी कृष्णकांत, श्यामबाबू, लोकेद्र सिंह, राहुल दुबे, नवीनपाल, शुभम सिंह व एसओजी टीम शामिल रही।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 4 =