Mahoba News: छर्रे लगने से दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए,काम से इंकार करने पर दबंगों ने की फायरिंग
Mahoba News: काम करने से मना करने पर दबंगों ने पत्थरबाजी के साथ-साथ फायरिंग भी की,जिसमें 2 महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने अपनी दहशत बनाने के लिए तकरीबन 15 मिनट तक फायरिंग की।
मामला रिहुनिया गांव का है। यहां के हरिओम कुशवाहा को मदन सिंह की बिगार न करना महंगा पड़ गया। हरिओम ने बताया,”मैं रास्ते से जा रहा था। मर्दन सिंह ने मुझसे आटे की बोरी चक्की से लाने के लिए कहा। हाथ में चोट होने के कारण मैंने बोरी लाने से मना कर दिया। इस पर मर्दन सिंह ने मेरी पिटाई कर दी।”
पीड़ित ने बताया मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा और अपने परिजनों को बताया। इसके कुछ देर बाद मर्दन, सिंह उसके दो भाई प्रदीप सिंह और अजय सिंह परिवार के साथ छत पर चढ़कर घर पर पत्थरबाजी और फायरिंग करने लगे।
छर्रे लगने से दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए हैं। सभी अस्पताल में भर्ती है। गांव में अपनी दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने जमकर उत्पात किया जिससे गांव में सन्नाटा पसर गया।

