फिल्मी चक्कर

एक्टर विष्णु विशाल से शादी करने जा रही हैं ज्वाला गुट्टा

काफी समय से भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के फैंस को इंतजार था कि वो कब शादी का ऐलान करेंगी. आज ज्वाला ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि वो एक्टर विष्णु विशाल से शादी करने जा रही हैं.

ये शादी 22 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी जिसमे कुछ करीबी लोग शामिल होंगे.आज सोशल मीडिया के जरिए दोनों सितारों ने शादी की ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल दोनों ने आज ट्विटर पर शादी का एक कार्ड शेयर किया. 

आपको बता दें कि पिछले साल दोनों सितारों ने अचानक इंगेजमेंट की खबर बताकर फैंस को शॉक्ड कर दिया था. अपने 37वें बर्थडे के मौके पर ज्वाला ने विशाल से सगाई कर ली थी. 

 

विष्णु विशाल तमिल सिनेमा के बड़े सुपर स्टारों में से एक हैं. वह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बॉडी को लेकर भी काफी तारीफें बटोरते हैं. वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार राणा डुग्गूबाती के साथ फिल्म अरण्या में नजर आएंगे.

आपको बता दें कि ये इन दोनों सितारों की दूसरी शादी है. विष्णु विशाल की इससे पहले रजनी से शादी हुई थी और उनका एक बेटा आर्यन भी है. लेकिन मतभेदों की वजह से दोनों ने साल 2018 में तलाक ले लिया था. वहीं, बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला की शादी चेतन आनंद से हुई थी और 2011 में उनका भी तलाक हो गया था.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =