फिल्मी चक्कर

‘बिगिल’ -सुपरस्टार विजय की तमिल फिल्म: 200 करोड़ रुपये की कमाई

तमिल सुपरस्टार विजय की त्योहारी सीजन में रिलीज हुई फिल्म ‘बिगिल’ ने महज पांच दिनों में ही वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म विश्लेषक सुमित काडेल ने ट्वीट किया, “बिगिल’ ने पांच दिनों में वैश्विक स्तर पर 203 करोड़ रुपये की कमाई की है. थलपति विजय ने अजेय जीत का सिलसिला जारी रखा.

Image

टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम के अनुसार, एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ने दुनिया भर में धूम मचाकर रखी हुई है. यह फिल्म लगभग 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है.’बिगिल’ एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है, जिसमें विजय पिता और पुत्र के रूप में दोहरी भूमिका में हैं. पिता के रूप में वह एक स्थानीय डॉन की भूमिका निभाते नजर आए हैं और बेटे के रूप में वह एक महिला फुटबॉल टीम के कोच हैं. अभिनेता ने कोच का किरदार निभाने के लिए प्रशिक्षण भी लिया था.

https://twitter.com/RockyRa42028492/status/1189482633371062272?s=20

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk